अनुपम राज
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल हुवे वाराणसी दौरे के बाद आज कांग्रेस जानो ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जमकर आलोचना किया. आज एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा की प्रधानमंत्री सोंवार को जिन सडको का लोकार्पण करके गए है, वह सारी सड़कें यूपीए सरकार के समय में घोषित हो चुकी थी उन्होंने इसका लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि बिना पानी की नदी में करोड़ों के बंदरगाह का उद्घाटन करके प्रधानमंत्री जी गए हैं कब तक चलेगा ये बंदरगाह।
अजय राय ने कहा कि नोटबंदी को लेकर आज से दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता से गोवा की एक रैली में 50 दिन का समय माँगा था और कहा था कि 50 दिन में अगर हालात नहीं सुधरे तो किसी भी चौराहे पर जवाब दूंगा। इसी को लेकर हम कांग्रेस जान प्रधानमंत्री जी को उनके संसदीय क्षेत्र से 50 दिन का समय देते हैं जो कि 1 जनवरी को समापत होगा। वो 2 जनवरी को जिस चौराहे पर चाहें आकर जवाब दे हमें।
उन्होंने कहा कि वहीं रिंग रोड और बाबतपुर हाइवे को उन्होंने यूपीए सरकार की घोषित योजना बताया और कहा कि जो सड़कें कल प्रधानमंत्री ने लोकार्पित की है सभी यूपीए सरकार के समय की पास हैं। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार की मृत्यु होने के बाद भी भव्य कार्यक्रम करने पर भी अजय राय ने प्रधानमंत्री को गलत ठहराया और कहा कि एक साथी के जाने के बाद इतिहास गवाह रहा है कि ऐसा जब जब भी हुआ है सभाएं, कार्यक्रम रद्द हुए हैं लेकिन आप ने आज ऐसा नहीं किया। क्या आप ने राष्ट्रिय शोक नहीं घोषित किया था क्या ?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…