तारिक खान
प्रयागराज ..इलाहाबाद…….रेल मंत्री पीयूष गोयल यहां रेलवे स्टेडियम में अधिवेशन में शामिल होने आए थे लेकिन उनके भाषण के बाद कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। इस दौरान रेलकर्मचारियों की धक्कामुक्की से बचते हुए मंत्री को भागना पड़ा। अधिवेशन में संबोधन के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि यूनियन लोगों को बहका रही है। यह युवाओं को गलत राह पर ले जा रही है। गोयल के इस बयान के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और अफरातफरी के बीच कार्यक्रम से रेल मंत्री को भगा दिया। लखनऊ में एक कार्यक्रम में आए रेलमंत्री पीयूष गोयल को रेल कर्मचारियों ने खदेड़ लिया। इस दौरान धक्कामुक्की, अभद्रता और हाथापाई से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। हंगामे की शुरुआत रेलमंत्री के उस बयान से हुई जिसमें रेलमंत्री ने कहा कि यूनियन रेल कर्मियों को गुमराह कर रही है। इसके बाद धक्कामुक्की, नारेबाजी और हंगामे का दौर शुरू होकर काफी देर तक चलता रहा। इसी बीच भीड़ में से किसी कर्मचारियों ने रेलमंत्री की ओर गमला उछाल दिया जिससे उन्हें मामूली चोट आई और वह सिर सहलाते हुए देखे गए। इस गमले से उनके सुरक्षाकर्मी पंकज शुक्ल को भी चोट आई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…