उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एसडीएम विपिन कुमार जैन द्वारा स्थानीय क्षेत्र पंचायत सीयर के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशान्त कुमार यादव के साथ विगत 15 नवम्बर को की गयी मारपीट, गाली गलौज व धमकी के बारे में कार्यवाही न होने पर ब्लाक कार्यालय सीयर में पूर्ण ताला बन्दी कर सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, कार्यालय कर्मचारी शनिवार को धरनारत रहे। एसडीएम के खिलाफ गगनभेदी नारे भी लगाये, जमकर भाषणबाजी भी किया। साथ ही इस बात का एलान भी किया कि मांग के अनुसार निर्णय होने तक जंग जारी रहेगा।
इस धरने पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री संजय कुमार सिंह, स्थानीय ग्राम पंचायत संघ के मंत्री रमाशंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष सीमा यादव, उमेश वर्मा, प्रशान्त कुमार यादव, चन्द्रभान गुप्ता, चौथीराम, अनिलेश कुमार, आशुतोश कुमार, दुर्गेश कुमार, चन्द्रमा गुप्ता, प्रमोद कुमार पाण्डेय, रामप्यारे चौधरी, आनन्द कुमार राव, बीरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र कुमार, सुशील चौहान, शैडो वर्मा, हरिन्द्र प्रसाद, रामभवन त्यागी, इन्दल कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सेवानिबृत एडीओ रामाधार यादव एवं संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष ब्रम्हदेवपाल ने किया।
ब्लाक बन्दी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से ब्लाक परिसर पहुचे ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, शौचालय सहित अन्य कार्या को विना निबटाये निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। ज्ञातब्य है कि इस घटना को लेकर विरोध में घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्लाक के सभागार में ब्लाककर्मी कार्यालय बन्द कर दिन भर विरोध में जिले भर से आये कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…