Categories: BalliaUP

उभाँव थाना के कोतवाल राजेश कुमार सिहँ ने बचायी बच्चे की जान

उमेश गुप्ता 

बिल्थरा रोड बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के मौके पर तुर्तीपार में स्नान करते समय एक लगभग 12 वर्षीय बालक को ठंड लग गया और वह अचेत हो गया। महिलाओं की चीख-चिल्लाहट सुनकर उभांव थाने के कोतवाल राजेश कुमार सिंह महिलाओ सहित बच्चे को अपनी सरकारी वाहन में लेकर अस्पताल के लिए चल दिये और अपने वाहन का ब्लोवर चालू कर दिए उसकी गर्मी की आंच से रास्ते मे बच्चे ने अपनी आंखें खोल दी।

फिर स्थिति सामान्य देखकर उभाँवथाना कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने महिलाओ सहित बच्चे को स्थानीय नगर के इमिलिया मौजे में उसके घर तक पहुंचाया। बार-बार महिलाएं उभाँवथाना कोतवाल की इस नेक कार्य को देख ईश्वर से जीवन मे खूब तरक्की करने की प्रार्थना करने लगी। कोतवाल का यह नेक कार्य चर्चा का विषय बना रहा।

pnn24.in

Recent Posts