Categories: Religion

बक्सर – महापर्व छठ में लोगों का उत्साह रहा देखने लायक

विकास राय

गाजीपुर. महर्षि विश्वामित्र की नगरी बक्सर में भी लोक आस्था के महापर्व छठ में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।मंगलवार दोपहर तीन बजे से ही लोग छठ घाटों पर पहुंचने लगे। व्रतियों के साथ छोटे बच्चे और युवा भी घाट पर मचलते दिखे। भगवान भास्कर को सबने अर्घ दिया और उन्हें प्रणाम निवेदित किया। भगवान भास्कर के विदा होने तक व्रती घाट पर जमे रहे। लोगों ने दीप जला गंगा में प्रवाहित किया। अर्घ देने के लिए यजमान और पंडित साथ-साथ गंगा जी तक आए। घाटों पर गूंजते लोक मनोहारी गीत भगवान की महिमा का बखान कर रहे थे।

बुधवार की भोर में पुनः व्रती एवम श्रद्धालु सर पर दौरा कंधे पर गन्ना एवम हाथ में अखण्ड दीपक लिये हुवे घाटो पर पहुंच गये। भोर के चार बजे तक पुनः सभी घाट पुरी तरह से गुलजार हो गये।बुधवार को उदयागामी भास्कर को अर्घ देने के पश्चात सभी अपने घर को वापस रवाना हुवे।

डीएम व एसपी के बने रहने से मुस्तैद रहे पुलिस कर्मी

छठ पूजा के दौरान जिलाधिकारी बक्सर राघवेन्द्र सिंह सबसे पहले नाथ घाट पहुंच गए। स्वयं कमान संभाल ली और माइक से सुरक्षा का निर्देश देने लगे। उनके साथ पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा, एसडीओ केके उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार बोट में सवार थे।मंगलवार की रात्रि में डीएम तब तक गंगा घाट पर जमे रहे। जब तक सभी व्रती गंगा तट से घर को नहीं लौट चले। उनके होने के कारण अन्य मातहत अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी ड्यूटी बजाते नजर आए।

बक्सर के सांसद एवम केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे.पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बक्सर सदर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप दूबे.भाजपा जिलाध्यक्ष राना प्रताप सिंह.भाजपा युवा मोर्चा के विपुल राय समेत अन्य सभी लोग स्टीमर पर सवार होकर गंगा के हर घाट पर पहुंचे।केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे.प्रदीप दूबे.राना प्रताप सिंह द्वारा सभी के कल्याण की कामना के साथ गंगा तट पर उपस्थित सभी व्रतियों का अभिवादन एवम सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी गयी।

मंगलवार की शाम को बक्सर सांसद एवम केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र भाजपा नेता अविरल शास्वत .पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रदीप दूबे.एवम भाजपा जिलाध्यक्ष राना प्रताप सिंह स्टीमर पर सवार होकर दोपहर बाद से ही देर शाम तक गंगा में प्रत्येक घाट का अवलोकन करते रहे।आप सभी के द्वारा भी गंगा घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन एवम सभी के कल्याण की कामना की गयी।

प्रकाश से जगमगा रहे थे घाट, जगह-जगह बनी थी भगवान सूर्य की प्रतिमा

छठ का त्योहार वैसे भी मनोहारी होता है। इस दौरान प्रकाश से जगमगाते घाट गंगा की लहरों से देखते ही बन रहे थे। बिहार ही नहीं सामने स्थित उत्तर प्रदेश के घाट भी दीपक और ट्यूब लाइट की रौशनी से जगमगा रहे थे। सारीमपुर से सुमेश्वर स्थान तक हर घाट पर व्रती हजारो-हजार की संख्या में मौजूद थे। जगह-जगह भगवान भास्कर की प्रतिमा बनाई गई थी। वहां युवकों की टोली ने प्रकाश और संगीत का बंदोबस्त किया था। जिससे छठ व्रत के गीत गूंज रहे थे।

pnn24.in

Recent Posts

कल करेगे अरविन्द केजरीवाल समर्पण, वीडियो बयान जारी कर कहा ‘देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हु, मुझे फक्र है’

मो0 कुमेल डेस्क: कथित शराब घोटाले में अंतरिम ज़मानत पर रिहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद…

21 hours ago

आज़म खान की सज़ा पर बोली उनकी पत्नी तन्जीन फातिमा ‘सबूतों के आधार पर सजा नही हुई है, बल्कि सजा देना था इसीलिए सज़ा हुई है’

एच0 भाटिया रामपुर: गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान को रामपुर के एमपी…

21 hours ago

वाराणसी: पोलिंग के दिन कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया निगरानी में, बोले अजय राय ‘ये लोकतंत्र की हत्या है’

तारिक़ आज़मी वाराणसी: आज लोकसभा चुनाव 2024 के 7वे और अंतिम चरण में वाराणसी में…

1 day ago

लोकसभा चुनाव: UP में 1 बजे तक 39.31% मतदान, महराजगंज में सबसे अधिक, गोरखपुर में सबसे कम हुआ मतदान

शफी उस्मानी वाराणसी: बढती गर्मी के बीच चुनाव की सरगर्मियां भी छाई हुई है। इसी…

1 day ago