अनिल कुमार
बेगुसराय। बिहार के बेगुसराय जिले के एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद शनिवार को सुबह में निगरानी टीम के हाथों घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिए गए।
शनिवार सुबह ही निगरानी की टीम ने बेगुसराय के एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद के बेगुसराय स्थित सरकारी आवास और पटना के जलालपुर सिटी स्थित निजी आवास पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एडीएम खुद एक अधिवक्ता प्रमोद सिंह से छः लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार हुए और पटना स्थित आवास से निगरानी टीम को करीब पौने छह लाख रुपए बरामद हुए।
निगरानी टीम का नेतृत्व डीएसपी गोपाल पासवान कर रहे थे। निगरानी डीएसपी ने बताया कि एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद एक जमीन के जमाबंदी के सिलसिले में बेगुसराय न्यायलय के अधिवक्ता प्रमोद सिंह से पन्द्रह लाख रुपए का मांग किए थे, अधिवक्ता सिंह ने ही निगरानी ब्यूरो में एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके फलस्वरूप निगरानी टीम ने कारवाई करते हुए इस कारवाई को अंजाम दिया।
बेगुसराय जिले के एडीएम के खिलाफ बहुत दिनों से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत निगरानी ब्यूरो को मिल रही थी। भ्रष्ट एडीएम को गिरफ्तार कर पटना लाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…