आफताब फारुकी
प्रयागराज/इलाहाबाद:-कुंभ के निर्माण में हो रही गड़बड़ियों को लेकर भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम द्वारा जितनी भी सड़कें बनवाई जा रही हैं। उसमें करोड़ों का घोटाला हो रहा है। हरी-भरी की सफाई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सांसद द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।
श्यामाचरण गुप्ता का कहना है कि यह सड़कें अगली बारिश बड़ी मुश्किल से झेल पाएंगी। सड़क निर्माण में करोड़ों के घोटाले से संगम नगरी की छवि धूमिल होगी। डिवाइडर निर्माण कार्य में भी खराब मसाले का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने हरी-भरी द्वारा कराई जा रही सफाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया है कि वहां पर भी घोटाला हो रहा है। वहीं मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि श्यामा चरण गुप्ता की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए वह कुछ भी बयान दे सकते हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में घोटाला का आरोप लगाया है तो इसकी थर्ड पार्टी से जांच भी होगी। नगर निगम द्वारा कहीं भी अनियमितता नहीं बरती जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…