जावेद अख़्तर
मधेपुरा, बिहार। जिले में आगामी 20 दिसंबर को आयोजित हो रहे बीएनएमयू का द्वितीय दीक्षांत समारोह के आयोजन को यादगार बनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कमेटियों ने अपना-अपना प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। सभी कमेटियों को आगामी एक दिसंबर तक अपना फाइनल रिपोर्ट देना है।
बैठक में प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली, वित्त परामर्शी सुरेश चंद्र दास, डीएसडबल्यू डाॅ. नरेन्द्र श्रीवास्तव, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. शिवमुनि यादव, मानविकी संकायाध्यक्ष डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डाॅ. लम्बोदर झा, डाॅ. नवीन कुमार, शैलेन्द्र कुमार, डाॅ. ललन प्रसाद अद्री, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. एम. आई. रहमान, पीआरओ डाॅ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव, बिमल कुमार आदि मौजूद थे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…