फारुख हुसैन
मितौली खीरी। थाना क्षेत्र के ग्राम ढखिया कुस्तौल में गत रात्रि एक विवाहिता द्वारा गले मे फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि मृतका के ससुरालियों द्वारा हत्या कर, शव को छत में लगे कुंडे से लटका दिया गया।
मृतका के भाई चन्द्रेश कुमार मिश्रा द्वारा मितौली थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मृतका की सादी लगभग 6 वर्ष पूर्व 24 फरवरी 2012 को हुई थी ,बहन को अपनी क्षमता के अनुरूप दान दहेज दिया गया था। किंतु मृतका के पती कमलेश कुमार ,मृतका के ससुर सोने लाल ,मृतका की सास पत्नी सोने लाल, तथा मृतका की ननद छमा पुत्री सोने लाल, तथा सोने लाल का दामाद अमित कुमार निवासी रसूल पुर थाना कमला पुर / सीतापुर ,मामा मुन्ना लला पुत्र अज्ञात हेमपुरवा कैप्टन पांडेय चौक हरदोई के विरिद्व 2 लाख रूपये दहेज की मांग करते हुए मानसिक प्रताड़ना देते रहते थे। गत 5 नवम्बर को सुबह गांव के किसी अज्ञात ब्यक्ति द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि तुम्हारी बहन की हत्या कर दी गई है।
सूचना पाते ही मृतका का भाई चन्द्रेश पुत्र सत्यपाल मिश्र निवासी चितहला ने ग्राम ढखिया कुस्तोल आ कर अपनी बहन को लटका हुआ पाया म्रतका के भाई की तहरीर पर थाना मितौली पुलिस ने अभियोग पंजी कृत कर तहसीलदार मितौली उमासङ्कर त्रिपाठी द्वारा मृतका के सव का परीक्षण कर पंचनामा भरवाकर सव को विच्छेदन ग्रह भेजा गया।म्रतका के परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…