Categories: Crime

चोरी के दो मामले में वांछित अभियुक्त पर धारा 82 के तहत हुई कार्यवाही

प्रदीप दुबे विकी

ज्ञानपुर(भदोही) अभियुक्त दिलिप कंजर पुत्र हरीराम कंजर निवासी कंजर मोहाल, नई बस्ती,थाना-बड़ागांव(वाराणसी)जो पिछले वर्षों से अंतर्गत धारा 379आईपीसी में अभी तक फरार है।

यह जानकारी देते हुए थाना पुलिस ज्ञानपुर ने बताया कि वह दो मुकदमों में अपराधी है।जिसमें मुकदमा अ०सं०189/17 थाना ज्ञानपुर-भदोही में वादी सुभाष चन्द्र पुत्रराम गोविंद मिश्रा निवासी धीरपुर, बैदा थाना-गोपीगंज एवं दूसरे अपराधमु०अ०संख्या205 धारा 379 आईपीसी में वादी राधेश्याम यादव पुत्र राम सुभाष यादव निवासी चकरीकलां थाना सुरियांवा घटनास्थल ग्राम दुल्हीपुर सड़क के किनारे पंजीकृत किया गया था, विवेचनो- परान्त अभियुक्त का नाम प्रकाश में आने पर वह फरार हो गया और काफी तलाश करने पर भी कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।जबकि अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट से धारा 82 के तहत कार्यवाही की गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts