अनीला आज़मी
डेस्क (नई दिल्ली) घटना से मानवता शर्मसार ही नही हुई बल्कि कहा जा सकता है कि इंसानियत फुटफुट कर रो पड़ी होगी। वो मासूम थी। शायद उसको ये भी अब तक मालूम होगा कि वह बेटी है कि बेटा। मात्र तीन साल की है वह मासूम, और एक दरिन्दे ने उसकी अस्मत लूट लिया। साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान भी कर ली है।
आरोपी पड़ोस का रहने वाला युवक बताया जा रहा है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। यह पूरा मामला गुरुग्राम के एक सेक्टर का है, जहां दूसरे राज्य का एक परिवार रहता है। 3 साल की कल शाम से बच्ची लापता थी। इसकी सूचना सेक्टर 65 थाने में दी गई थी। उसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। आज सुबह बच्ची का शव नग्न अवस्था में एक खंडहर नुमा कोटड़े में मिला। अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपी पड़ोस का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। आपको बता दें साइबर सिटी में इस तरह मासूम की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घिनौनी वारदातें सामने आ चुकी हैं। करीब दर्जन भर मामलों में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस तरह की वारदात रुकने का नाम भी नही ले रही है। कही न कही समाज को एक गहन चिंतन की आवश्यकता है या फिर आरोपियों को खुलेआम फांसी देने से शायद दहशत कुछ कायम हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…