Categories: Crime

एटीएम बदल कर उड़ाए पाँच लाख

अज़ीम कुरैशी

नूरपुर। मोहल्ला राम नगर निवासी राजैन्द्र सिंह पुत्र रामचरण सिंह ने बताया भारतीय स्टेट बैंक बिजनोर खाते से अपने एटीएम से 4 नवम्बर को पाँच हजार रुपये निकालने नूरपुर एटीएम गया था प्ररन्तु तकनीकी खराबी होने के कारण रुपये नही निकले तो लाइन मे लगे एक अज्ञात युवक ने उनका एटीएम लेकर खाते से पाँच हजार रूपय निकाल कर दे दिए

इसी बीच उस अज्ञात युवक ने चालाकी दिखाते हुए राजैन्द्र के एटीएम बदल दिया तथा दूसरा एटीएम उसको दे दिया दो दिन पश्चात जब वह बैंक गया ओर अपना खाता चेक किया तो हक्का बक्का रह गया खाता चेक करने पर पता चला की उनका खाता खाली हे ओर लगभग पांच लाख रुपय की रकम निकाल ली गई है बेंक कर्मियों ने जब उनका खाता चेक किया तो पता चला की उनके खाते से निकाली गई रकम मे से दो दो लाख रुपये किसी मुरादाबाद के खाते मे अगवानपुर निवासी राहुल के खाते भे ट्रांस्फ़र करे गए हैं पिड़ित ने अज्ञात युवक के विरुद्ध लिखित रूप से मुकदमा दर्ज कराया हे जिसको पुलिस ने संबंधित धाराओं मे अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू करने की पुष्टि कर दी है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts