तारिक खान
प्रयागराज/ इलाहाबाद। बैंक आफ बड़ौदा की मेजारोड शाखा से पैसा निकाल कर पैदल घर जा रही एक बुजुर्ग महिला का बैग छीन कर बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया । बैग में महिला द्वारा बैंक से निकाले गए 33 हजार रुपये रखे थे। घटना 20 नवम्बर को 4 बजे दिन मेजा रोड सिरसा मार्ग पर ओझा आयरन स्टोर के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार इलाके के पण्डित का पूरा गांव की बुजुर्ग महिला शिवराजी देवी पत्नी राम प्रसाद तिवारी 20 नवम्बर को घर के एक लड़के के साथ पैसा निकालने मेजारोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा आयी थी । पैसा निकालने के बाद महिला ने लड़के को किसी काम से घर भेज दिया और उसके लौटने का इंतजार करने लगी । लेकिन काफी देर तक लड़का जब वापस बैंक नही पहुंचा तो वह पैदल ही घर के लिए चल पड़ी। वह जैसे ही बैंक से थोड़ा दूर पहुंची वैसे ही बाइक सवार लुटेरा पीछे से आया और उनका रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी जैसे ही मेजारोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची, पुलिस भाग कर घटना स्थल पर गयी और घटना के बारे में अगल बगल के लोगों से पूंछ तांछ की। लेकिन लुटेरे का कोई सुराग नही मिल पाया। दिन दहाड़े हुई लूट की इस घटना से जहां लोगों में दहशत है वहीं पुलिस निष्क्रियता को लेकर काफी रोष है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…