Categories: Crime

नूरपुर – वृद्ध किसान की गोली मार कर हत्या

अजीम कुरैशी

नूरपुर. मंगलवार को बदमाशों ने थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में घर के बाहर सोये वृद्ध किसान को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये. थाना क्षेत्र के समीप ग्राम शाहपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध गेंदा सिंह पुत्र मोहन सिंह घर के आंगन मे सो रहे थे. रात्रि परिजनो को गोली के चलने की आवाज सुनाई दी जिससे परिजनो ने बाहर आकर देखा कि वृद्ध खून से लतपत पड़ा था.

परिजनों घटना की सूचना पुलिस दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. मृत वृद्ध के पुत्र दलवीर सिंह ने अज्ञात बदमाशो विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया है.  घटना की वज़ह अब तक साफ नही हो पाई हैं

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts