ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा चोर, जमकर धुनाई कर किया पुलिस को सुपुर्द

फारुख हुसैन 

निघासन-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सुबह पांच बजे एक चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।पकड़ने के बाद जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कौड़ियां में बुधवार सुबह पांच बजे दुबहा निवासी चोर रमेश जो कि नत्था का बकरा चोरी कर भागने वाला था। बकरे की आवाज सुनकर नत्था ने उसे देख लिया और शोर कर पकड़ने के लिए झपट पड़ा शोर सुनकर चोर भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक गन्ने के खेत में पकड़ लिया, जिसके पास किसी अन्य गांवों से चोरी किया हुआ सामान भी पाया गया।इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पंहुची पुलिस को ग्रामीणों ने चोर को सुपुर्द कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts