दुकान बंद कर फांसी लगाकर की आत्महत्या

फारुख हुसैन

पलिया कलां: नगर के मुहल्ला रंगरेजान में प्राथमिक विद्यालय के निकट धोबी ने अपनी दुकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवारीजन दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। मुहल्ला रंगरेजान निवासी सहदेव प्रसाद पुत्र ताप्सी सालों से कपड़े धोने और प्रेस करने की दुकान चला रहा है। साथ में उसकी पत्नी भी यहां काम करती थी। बीती रात दुकान बंद कर सहदेव घर चला गया था।

घर में झगड़ा होने पर वह रात में फिर वापस दुकान आ गया। इसी दौरान उसने दुकान में मफलर से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि जांच चल रही है, कुछ कागज मिले हैं जिनमें कुछ लिखा है जो समझ नहीं आ रहा उसे समझने की कोशिश की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts