Categories: InternationalNational

धनगढ़ी में फूंका नेपाली छात्रो ने प्रधानमंत्री ओली का पुतला

फारूख हुसैन /शिशिर शुक्ला

नेपाल विद्यार्थी संघ के नेता को गिरफ्तार करने के विरोध में धनगढ़ी में प्रधानमंत्री केपी ओली का पुतला दहन किया गया. नेपाल विद्यार्थी संघ कैलाली के नेतृत्व में धनगढ़ी के एलएन चौक पर प्रधानमंत्री केपी ओली का पुतला फूंका गया. यह पुतला दहन नेपाल विद्यार्थी संघ के तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन का हिस्सा था.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ओली की तस्वीर से संबंधित कार्टून बनाने के साथ फेसबुक पर शेयर करने के आरोप में पकड़े गए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कृष्ण ढकाल की रिहाई की मांग के चलते विद्यार्थी सरकार के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलनकारियो की मांग है कि ढकाल को तत्काल रिहा किया जाए , अगर रिहाई नहीं होती है तो सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts