मुकेश कुमार
घोसी। थाना कोतवाली अंतर्गत मुहम्मदपुर हसनपुर गांव के चौराहे पर सोमवार को लगभग 7 बजे बंगाली चिकित्सक प्रशांत कुमार मातबर उम्र 45 वर्ष को मोटरसाइकिल से आए तीन बदमाशों ने उनके क्लीनिक में ही घुस कर ही गोली मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
हमलावर 3 तीन की संख्या में आए थे जिसमें एक मोटर साइकिल पर ही बैठा था तथा दो हमलावर क्लिनिक में अंदर गए थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। गोली की आवाज के बाद डॉक्टर की पत्नी पारुल व बच्चा अंकित घर से बाहर आए तो अपराधियों को भागते देखें। उसके बाद उन्होंने देखा कि हमलावर ने उनके ही पति और पिता को गोली मार दिया है। जिससे वे वहीं पर चिल्लाने लगे। चिकित्सक बंगाल प्रांत का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ रहकर वहीं पर बंगाली दवाखाना चलाता था घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…