रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ : भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशन में 10 नवंबर से 15 नवम्बर 2018 तक प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के 21 सदस्यों के अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार की शाम को मधुबन विधानसभा क्षेत्र के भटमिला सेक्टर के 11 बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को तिलक लगाने के बाद उन्हें भाजपा का अंगवस्त्रम प्रदान कर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने रविवार की देर शाम को भटमिला सेक्टर संयोजक कमलेश मिश्र एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री अखिलेश सिंह कुशवाहा द्वारा सेक्टर के अंतर्गत भटमिला ,जमुआरी ,उसूरी खुर्द एवं उसूरी बुजुर्ग ग्राम सभाओं में पहले से निर्धारित स्थानों पर एकत्र संबंधित बूथ समिति के सदस्यों को तिलक लगाने के बाद उन्हें भाजपा का अंगवस्त्रम प्रदान किया।
भटमिला एवं उसूरी खुर्द के कुल 15 बूथों के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने हेतु उनका आवाह्न किया ।इस अवसर पर अखिलेश कुशवाहा, कमलेश मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मिट्ठू चौहान, देवेश पांडेय ,रमेश प्रजापति ,अवधेश यादव ,राजेश पाण्डेय, ज्ञानेंद्र रायआदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…