Categories: CrimeMauUP

आपसी विवाद में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ. घोसी कोतवाली क्षेत्र के मलेरीकोट गाँव में आठ नवम्बर की शाम आठ बजे के पास आपसी विवाद को लेकर घर में घुस कर हुए मारपीट के मामले में आशा देवी की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही।

बताते चलें कि इसके पूर्व दूसरे पक्ष के रामविजय चौहान के तहरीर पर मारपीट कर रामविजय की माँ रमावती देवी को मारपीट कर जान से मारने के मामले गैर इरादतन हत्या का मुकदमा रामबिलास सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की थी । घोसी कोतवाली क्षेत्र के मलेरीकोट निवासिनी आशा देवी पत्नी रामविलास ने घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि आठ नवंम्बर की रात्रि में आपसी विवाद को लेकर गाँव के ही विजय चौहान , संजय चौहान पुत्रगण रामचन्द्र , नीलम चौहान पत्नी संजय चौहान ने घर में घुसकर पति रामविलास , लड़के रामकेर एवं बालकिसुन , पुत्री सुनीता एवं ममता को मारपीट कर घायल कर दिये। जिससे पति बेहोश हो गये । इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने आशा देवी की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts