सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी अतिक्रमणकारियों व पॉलिथीन विक्रेताओं के विरुद्ध चला प्रशासनिक चाबुक, वसूले ढाई लाख बुधवार के दिन लोनी-गाजियाबाद मार्ग व लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रोड़ी, डस्ट फैलाकर अतिक्रमण करने वाले, पॉलिथीन विक्रेताओं व उसका प्रयोग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने लगभग ढाई लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से हो रहे कई निर्माण कार्यों को भी बंद करा दिया।
उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह के अनुसार उक्त संदर्भ में लगातार मिल रही नागरिकों की शिकायतो को उन्होंने गंभीरता से लिया और एक टीम गठित कर ऐसे लोगों के विरुद्ध यह अभियान चलाया। और इस दौरान अनियमित व अवैध रूप से रोड़ी, डस्ट बेचने वाले ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया जो जहां एक तरफ सड़क तक निर्माण सामग्री फैलाकर आवागमन को बाधित करते हैं। तथा साथ ही उसके प्रदूषण के कारण आस-पास के लोगो व वहा से गुजरने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त उन्होंने पाबंदी के बावजूद अवैध रूप से पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही इस दौरान उन्होंने ऐसे निर्माण कार्यों को भी बंद करा दिया जो अवैध रूप से किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि लगभग 2 घंटे तक चलाए गए अपने उक्त अभियान के दौरान उन्होंने अवैध रूप से संचालित रोड़ी, डस्ट की दुकानों को बंद कराने के साथ-साथ दुकानदारों पर जुर्माना करते हुए लगभग ढाई लाख रुपए की नगद वसूली भी की है। तथा उन्हें चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि भविष्य में वह बिना अनुमति व मनको को पूरा किए बगैर काम करते हुए पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान। अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता तहसीलदार प्रदुमन शर्मा व न्यायिक तहसीलदार उषा सिंह आदि के अलावा प्रदूषण व पुलिस विभाग की टीम उनके साथ रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…