फारुख हुसैन
खमरिया खीरी। जहां प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके चलाई गई इमरजेंसी मेडिकल सेवाए प्रदान की गई थी वहीं जिम्मेदार संस्था के भ्रष्ट अधिकारियों की मनमानी के चलते इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं दम तोड़ रही है। सूत्रों की माने तो जिम्मेदार संस्था के उच्चधिकारियो के दुर्व्यवहार व शोषण के कारण एंबुलेंस के कर्मचारी स्वयं को पीड़ित व शोषित महसूस कर रहे हैं। एंबुलेंस के ईएमटी व पायलटों ने संस्था के अपनी समस्याओं और शोषण के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
ईसानगर, नकहा व धौराहरा में तैनात सभी एंबुलेंस के ईएमटी व पायलटों ने अपनी संस्था जीवीके ईएमआरआई के उच्च अधिकारी सीओ, एचआर को अपने शिकायती पत्र से सूचित कर न्याय की गुहार लगाई। संस्था के उच्च अधिकारियों द्वारा कई दिनों बाद भी किसी प्रकार की जांच या कार्यवाही न करने के कारण आज सभी 16 कर्मचारियों ने अपने हस्ताक्षर का शिकायती पत्र मुख्यमंत्री के पोर्टल के माध्यम से भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया क्षेत्र में 108 एंबुलेंस पायलट ना होने के कारण 2 दिन से खड़ी है। जिसके लिए भी मनमानी करते हुए जिला प्रभारी ने अभी तक कोई पायलट की व्यवस्था नहीं की है। इससे जनहित के लिए चलाई गई आकस्मिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए एंबुलेंस सेवाएं स्वयं दम तोड़ती नजर आ रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…