आफ़ताब फ़ारूक़ी
अमरीका में प्रतिनिधि सभा की 435 और सिनेट की एक तिहाई सीटों के अलावा कई गवर्नरों और प्रांतीय एसेंबलियों की सीटों पर चुनाव हुए।
इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लिया है जबकि सिनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बरक़रार है।
अमरीकी मीडिया का कहना है कि यह अमरीका के आधुनिक इतिहास में सबसे महंगे मध्यावधि चुनाव थे जिसमें पूरा राष्ट्र दो भागों में बंटा हुआ दिखाई दिया मगर डेमोक्रेटिक पार्टी को अपनी प्रतिद्वद्वी पार्टी पर उस तरह की खुली विजय नहीं मिली जिसकी अपेक्षा डेमोक्रेटिक पार्टी को थी।
प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिल जाने का मतलब यह है कि आठ साल से इस सदन में रिपबल्किन पार्टी का दबदबा समाप्त हो गया है और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के लिए अब मनमानी करना बहुत कठिन हो गया है।
डोनल्ड ट्रम्प ने इसी स्थिति से बचने के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए ज़बरदस्त कैंपेन किया और एक दिन में कई कई राज्यों में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने आख़िरी दिन तीन राज्यों में तीन सभाओं को संबोधित किया। ट्रम्प ने कहा कि पिछले दो साल में सफलताएं हमने हासिल की हैं वह सब दावं पर लगी हुई हैं।
पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा डेमोक्रेट उम्मीदवारों के लिए मैदान में थे। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में अमरीका की भूमिका दांव पर लगी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…