आफ़ताब फ़ारूक़ी
अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में पहली बार 3 मुस्लिम महिलाओं ने एक साथ विजय प्राप्त की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा में ज़ोरदार झटका लगा है, वहीं आश्चर्यजनक रूप से 3 आप्रवासी मुस्लिम महिलाओं ने चुनाव में जीत प्राप्त करके सभी को हैरान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक़ अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में जीत प्राप्त करने वाली मुस्लिम महिलाएं इस समय पूरे अमेरिका में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चुनाव में विजयी रहने वाली महिलाओं में एक महिला का संबंध सोमालिया के शरणार्थी परिवार से है जिनका नाम इलहान उमर है जबिक चुनाव में जीतने वाली एक अन्य महिला का संबंध फ़िलीस्तीनी आप्रवासियों से है जिनका नाम रशीदा तालिब है और तीसरा नाम उस बहादुर महिला का है जो अपने परिवार के साथ वर्ष 1997 में तालेबान के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हुई थी। सफ़िया वज़ीर को कई अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ज्ञात रहे कि जब से डोनल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तब से हिजाब पहनने वाली मुस्लिम अमेरिकी महिलाओं पर होने वाले नस्लभेदी हमलों में वृद्धि हुई है। ट्रम्प की घृणा एवं अपमानजनक नीतियों के कारण आप्रवासियों के लिए अमेरिकियों में पहले से अधिक नफ़रत पैदा हुई है लेकिन मध्यावधि चुनाव में एक बार फिर अमेरिका की जनता ने ट्रम्प की घृणा और अपमानजनक नीतियों को अस्वीकारते हुए तीन-तीन मुस्लिम महिलाओं को चुनाव में विजयी बनाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…