Categories: International

हमा आतंकियों का भीषण हमला सेना की जबरदस्त कार्यवाही

आफ़ताब फ़ारूक़ी

सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी भाग हमा में आतंकियों के हमले को समय रहते ही विफल बना दिया।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने पश्चिमोत्तरी हमा की हसराया बस्ती में घुसपैठ का प्रयास किया किन्तु सीरिया की सेना ने समय पर कार्यवाही करते हुए आतंकियों के प्रयास को विफल बना दिया। सेना की इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये और घायल हुए।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार हमा प्रांत के तामेना क्षेत्र में आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करके आतंकियों को बहुत अधिक जानी व माली नुक़सान पहुंचाया।

सेना ने इसी तरह हमा के मूरक नामक क्षेत्र में आतंकियों के ठिकाने पर ज़बरदस्त गोलाबारी की जिसमें दर्जनों आतंकियों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।

aftab farooqui

Recent Posts