आफताब फारुकी / आदिल अहमद
डेस्क (नई दिल्ली) : भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार ने राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। एक खबरिया चैनल के एक कार्यक्रम में इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कन्हैया कुमार ने तंज कसते हुए कहा, ‘जहां न चले मोदी का काम, वहां चले राम नाम’। पूर्व छात्र नेता ने कहा कि मोदी जी के काम से अब जीतने की संभावना नहीं है इसलिए अब राम नाम ही बचा है।
कन्हैया ने कहा कि बीजेपी के नेता अब समझ गए हैं कि जनता अब उनके जुमलों को ‘एक्सपोज’ कर चुकी है। वहीं राफेल डील में घोटाले को लेकर लग रहे आरोपों पर कन्हैया ने कहा कि मोदी जी दिवाली मनाने के लिए सैनिकों के पास गए थे कम से उस सैनिक को ही राफेल की कीमत बताते जिसको वह मिठाई खिला रहे थे। कन्हैया ने कहा कि पहले कहा गया है पहले कहा गया कि राफेल विमान हमारे पास नहीं होगा कि तो देश की सुरक्षा व्यवस्था कंप्रोमाइज हो जाएगी, अगर इतना ही महत्वपूर्ण मुद्दा है तो कोई इंसान इसमें चोरी कैसे कर सकता है।
कन्हैया कुमार यहीं नही रुके उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी को लेकर ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है बस ‘सीएम मोदी’ के सामने पीएम मोदी को खड़ा कर दीजिए। सीएम मोदी जो सवाल पूछ रहे हैं उसका जवाब पीएम मोदी अगर दें तो सारी चीजें ऐसे ही एक्सपोज हो जाएंगी। आपको बता दें कि पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के इस बार बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वह संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस अटकलों के बीच सत्ताधारी भाजपा भी कन्हैया कुमार पर लगातार हमलावर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…