आदिल अहमद
कानपुर। शहर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के देवनगर में एक ही सम्प्रदाय के दो वर्गों में बवाल हो गया और दोनों पक्षों के तरफ से ईंट पत्थरो की एक दुसरे पर बौछार हुई। इस घटना में कई लोगो के घायल होने की सुचना है। जिसमे एक वर्ग की कुछ महिलाये भी शामिल है। वही एक वर्ग का आरोप है कि दुसरे वर्ग ने उनको जाती बोधक गलिया दिया और घर में घुस कर महिलाओ को मारा पीटा मगर पुलिस हमारी रिपोर्ट नही दर्ज कर रही है बल्कि हमारी महिलाओं को उलटे धमकी देकर भगा दिया गया है।
इस सम्बन्ध में जब हमने क्षेत्राधिकारी रायपुरवा से घटना के सम्बन्ध में बात करना चाहा तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार करते हुवे कहा कि इस प्रकरण में कैसी प्रतिक्रिया देना यह तो केवल नशेबाजी में हुआ बवाल है। अब बात ये नहीं समझ आई कि अगर क्षेत्राधिकारी का बयान सही है और मामला सिर्फ नशेबाजी का है तो फिर क्षेत्राधिकारी को इस मुद्दे पर भी धयान देना चाहिये कि आखिर नशेखोर इतने मजबूत कैसे हो गये कि सिर्फ आपसी बवाल में इस मामले को दो वर्गों का बना कर रख दिया। या फिर कहानी कुछ और ही है।
बहरहाल हालत पूरी तरह से नियंत्रण में है और मामले में पुलिस अपनी नज़र बनाये हुवे है। वही दलित वर्ग में इस बात का आक्रोश भी दिखाई दे रहा है कि उनकी सुनवाई नही हो रही है। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद है और शांति व्यवस्था कायम है। समाचार लिखे जाने तक किसी के तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस को प्राप्त नही हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…