फाइल फोटो मृतक सुशील
आदिल अहमद
कानपुर. शहर के रेल बाज़ार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवको की मौत हो गई. घटना रेल बाज़ार नये पुल की है जहा बाइक सवार दो युवक पुल के ऊपर से नीचे गिर गए. मौके पर पहुची रेल बाज़ार पुलिस दोनों घायल युवको को लेकर केपीएम् अस्पताल पहुची जहा चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घटना के सम्बन्ध में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बाबुपुरवा क्षेत्र के तरफ से कही जा रहे होगे. रास्ते में रेल बाज़ार नये पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग से टकरा गई होगी जिससे दोनों पुल के नीचे को गिर गए. मौके पर बताया जा रहा है कि बाइक ऊपर पुल पर ही लटकी हुई है और बाइक सवार दोनों युवक पुल के नीचे गिर गए. देर रात हुई इस घटना में मृतकों की पहचान अर्मापुर निवासी अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार और मस्वानपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार के रूप में हुई है. दोनों मृतक युवक दोस्त थे. परिजनों को घटना की सुचना दिया गया है. घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुचे मृतक सुशील के मौसेरे भाई अमरदीप ने बताया कि दोनों कहा जा रहे थे, अथवा कहा गये थे इसकी जानकारी किसी को भी परिवार में नहीं है. पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक युवको के परिजन रास्ते में थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…