फारुख हुसैन
खमरिया खीरी। जहां भारत सरकार द्वारा देश के विकास और आर्थिक रूप से गरीब व मजबूर जनता को छत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना व भूख मिटाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे भारत देश मे कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति खुले आसमान के नीचे भूखे पेट सोने के लिए मजबूर न हो। प्रत्येक गरीब को घर और खाने के लिए रोटी व चावल उपलब्ध हो सके। लेकिन अफसोस खीरी जिले के तहसील धौंरहरा क्षेत्र में पूर्ति विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र के सस्ते गल्ले के दुकानदार खुले आम गरीबो के निवालों को छीन रहे है और जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है।
बताते चले तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमेठी में सस्ते गल्ले की दुकान संचालक द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की पोल उस समय खुल गयी। जब ग्राम भकुरहिया निवासी गरीब व असहाय विधवा छोटी देवी पत्नी स्व बदलू ने उपजिला अधिकारी धौरहरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रदीपकुमार द्वारा पीड़िता छोटी को 29 माह से अभी तक एक दाना भी रासन का नही दिया गया है। जब कि पीड़िता बेहद गरीब व असहाय महिला है करीब सात वर्ष पूर्व पति के इंतकाल के बाद दो मासूम बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी पीड़िता पर ही है। जब कि पीड़िता अंत्योदय कार्ड धारक है जो खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दिनांक 29-06-2016 को जारी किया गया था। जिसकी कार्ड संख्या 215320429166 है। लेकिन कोटेदार अमेठी प्रदीपकुमार द्वारा अपनी दबंगई के चलते 29 माह बीत जाने पर भी एक दाना न देकर खुलेआम गरीब महिला के हक पर डाका डाला जा रहा है। कमीशन खोरी के चलते पूर्ति विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। पूर्ति निरीक्षक धौंरहरा ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…