शाहरुख खान
लखनऊ। आये दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने सहाबा की शान में गुस्ताखी का आरोप लगाते हुए पुराने लखनऊ में जलसा-ए-आम का आयोजन किया। जिसमें कई मुस्लिम और हिंदू धर्म गुरु भी शामिल रहे। सहाबा एक्शन कमेटी के बैनर तले पुराने लखनऊ के एक निजी कॉलेज में आयोजित किये गए जलसे में वसीम रिजवी की ओर से हाल ही में दिए गए धार्मिक बयानों को लेकर मुस्लिम समुदाय एकजुट दिखाई दिया और उनके बयानों को लेकर शासन से कार्रवाई की मांग भी की है।
इस मौके पर सहाबा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद फारूकी ने कहा कि सहाबा की शान में गुस्ताखी को लेकर उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ 6 अक्टूबर को एफआईआर भी करवाई थी। जिस पर न तो अब तक कोई कार्रवाई हुई है, न नोटिस जारी हुई है और न ही गिरफ्तारी की गई है। इसी वजह से हमने इस जलसे का आयोजन किया है। इस जलसे के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वही जलसे में शामिल हुए हिन्दू धर्मगुरु आचार्य कृष्ण मोहन महाराज ने कहा कि मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमो में शामिल होता हूं और यह संदेश देता हूं कि सभी लोग मिलजुल कर रहो और जो गलत लोग हैं उनसे सावधान रहो। उन्होंने कहा कि जो भी गलत स्टेटमेंट दे रहा है उसका हम लोग विरोध करते हैं और इस कमेटी के ज़रिये हम यह कहना चाहते हैं कि जो भी गलत मैसज दिया जा रहा है उसको बंद होना चाहिए और लोगो के बीच अच्छा और सही स्टेटमेंट जाना चाहिए।
उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को नसीहत देते हुए कहा कि उनके बयान उचित नही हैं और निराधार हैं । साथ ही कहा कि जो भी बयान वो देते हैं उनको सोच समझ कर देना चाहिए ताकि मुल्क में अच्छा संदेश जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…