शाहरुख़ खान
लखनऊ। केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब टेक्नीशियन पर जूनियर डॉक्टरों ने छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोप लगाया है। अफसर कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने में जुटे हैं। जूनियर डॉक्टरों ने एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद विशाखा कमेटी से जांच कराने की बात कही गई है।
केजीएमयू के 14वें दीक्षांत समारोह वाले दिन माइक्रोबायोलॉजी विभाग में छेड़छाड़ से तंग जूनियर डॉक्टरों ने विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता जैन से शिकायत दर्ज कराई। विभागाध्यक्ष ने आरोपी लैब टेक्नीशियन को बुलाकर भी पूछताछ की, लेकिन वह आरोप गलत बताता रहा।
जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि शिकायत वापस लेने का काफी दबाव था। जूनियर डॉक्टरों ने कार्रवाई न होने पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि विशाखा कमेटी जांच कर रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…