शाहरुख़ खान
लखनऊ: राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा सरकार लगातार सवालो में घिरी भाजपा अब जवाब तलाश रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ। दिनेश शर्मा ने कहा है कि जब श्री राम जी चाहेंगे, तब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। रविवार की शाम को बहराइच में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के यहां मांगलिक कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उप्र सरकार के करीब एक दर्जन मंत्री शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पत्रकारों द्वारा राम मंदिर पर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा “राम मंदिर पर भाजपा ने संकल्प पत्र में अपना मत व्यक्त कर दिया है। अब राम जी की सद्कृपा जितनी जल्दी होगी, उतनी जल्दी काम हो जाएगा। राम जी जब चाहेंगे, कारक और कारण दोनों बन जाएंगे।” रामराज्य को सत्य पर चलने का सही मार्ग बताते हुये शर्मा ने कहा कि भाजपा राम राज्य की परिकल्पना को लेकर गरीबों और पिछड़ों को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया, 59 मिनट में एक करोड़ रूपये का कर्ज मिलने की व्यवस्था की, गरीबों के लिये जनधन खाते, मुफ्त बिजली तथा गैस कनेक्शन का इंतजाम किया। गौरतलब है कि इस समय अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर गरमाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी है।
वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने संसद के शीतकालीन सत्र में प्राइवेट बिल लाने का ऐलान किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…