कमलेश कुमार
अदरी (मऊ). अदरी नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता रैली की शुभारम्भ चेयरमैन प्रतिनिधि इन्तेखाब आलम व ईओ अमर नाथ राम ने नगर पंचायत के आदर्श जूनियर हाई स्कूल से हरी झंडी दिखा कर रवाना की गई।
नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि इन्तेखाब आलम ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह रोज की जीवन शैली में साफ-सफाई को महत्व दें। सभी लोगों ने सफाई अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। जिससे नगर पंचायत को गंदगी मुक्त बनाया जा सके। अपने घर को स्वच्छ रखने के साथ आस-पड़ोस में भी गंदगी ना रहे, यह संकल्प लेने की जरूरत है। गंदगी बीमारियों की जड़ है। स्वच्छता से ही बेहतर समाज का निर्माण होगा, वहीं स्कूलों में स्वच्छता रखना अनिवार्य है। सभी स्कूली बच्चे स्वच्छ रहेंगे और स्कूल के परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों की सफाई भी जरूरी है। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद अफरोज आलम, आर्यन प्रद्युम्न, महबूब आलम, शहजादे, ओमप्रकाश, आरिफ, असलम, रामअवध यादव, गुड्डू, सुरेन्द्र मौर्या, कालिका यादव आदि शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…