मुकेश यादव
मधुबन(मऊ) : विकास खण्ड फतहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत दुबारी में सोमवार को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रथमिक विद्यालय नं. एक से खण्ड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह व ग्राम प्रधान रंजना सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में शामिल छात्रों ने स्वच्छता सम्बंधित नारों के माध्यम से लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए तरह-तरह का संदेश दिए।
प्रधान रंजना सिंह ने कहा कि खुले में मल त्याग करने से मक्खियों द्वारा रोग फैलने की सम्भावना बढ़ जाती है। ऐसे में खुले में शौच करना बंद कर शौचालय का प्रयोग करें। तभी बिमारी से बचाव होने के साथ-साथ स्वच्छ व स्वस्थ समाज होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गुलाबचन्द गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आद्याशंकर मिश्र, प्रमोद कुमार, बद्रीनाथ यादव, महेश उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह, सुग्रीव प्रसाद, मुरलीधर शर्मा, छोटेलाल गुप्त, एकबाल अहमद, मुन्ना जायसवाल, अशोक गुप्ता, अमरनाथ गोंड, रमानंद कनौजिया, सुरेश चन्द्रा आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…