संजय ठाकुर
मऊ : नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में किया गया जिसका लाइव प्रसारण जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा कलेक्टेट सभाकक्ष में देखा गया।
जिसके अंतर्गत 3,400 से अधिक ईव-टीजरों के खिलाफ कार्रवाही की गई, 12 साल से कम उम्र की लड़कियांे के बलात्कारियों को मौत की सजा देने के प्रावधान को मंजूरी दी गयी है तथा कम समय से न्याय प्रदान करने के लिए 25 फास्ट टैक कोर्टाें को मंजूरी दी गयी, मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रिपल तलाक अध्यादेश पारित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को घर-घर जाकर लोगो को बताना है जिससे लोग जागरूक हो सके तथा इसका लाभ लें सके। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन इंन्द्रधनुष के तहत 47 लाख गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण किया गया, प्रधामंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 10.44 लाख गर्भवती महिलाओं को उनकी स्वस्थ्य गर्भावस्था सुनिश्चित करने के लिए 6000 रूपये का नकद प्रोत्साहन मिला, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1 करोड़ महिलाओं को एल0पी0जी0 कनेक्शन दिया गया, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत पहली बार 2.5 करोड़ महिलाओं ने बैंक खाते खोले गये, 23 लाख से अधिक वरिष्ठ महिलाओं को लाभ पहुचाने के लिए विधवा पेंशन योजना हेतु 60 वर्ष की आयु-सीमा को समाप्त कर दिया गया है ऐसी ही सरकार द्वारा चल रही समस्त योजनाओं को लोगो तक पहुचाना है।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप कृषि निदेशक, उपजिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर, सी0ओ0 मधुबन, नगर पालिका चेयर मैन तैयब पालकी, आंगनवाडी कार्यकत्री, सभी ब्लाकों से महिलाएं, एन0जी0ओ0 कार्यकर्ता, आशा बन्धुएं सहित महिलायें उपस्थित रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…