संजय ठाकुर
बलिया : लगातार अपने साथी दल भाजपा पर हमलावर रहने वाले ओमप्रकाश राजभर आज फिर एक बार शहरों के नाम बदलने के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर हमलावर नज़र आये। भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शहरों के नाम में बदलाव को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नाम बदलने को लेकर खर्च की जा रही धनराशि जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च की जाती, तो देश के हालात में बदलाव आता।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने ट्वीट के जरिये आज योगी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा ”भारत गंगा जमुना तहजीब पर बना है। जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य में सुधार और गरीबों के कल्याण में तेजी लायी जाती तो देश के हालात में बदलाव आता।”
राजभर ने ट्वीट के अंत में लिखा है कि ”दीपावली में अली बसे, राम बसे रमजान, ऐसा होना चाहिये, अपना हिंदुस्तान”। मंत्री राजभर के योगी सरकार पर हमले को राजनैतिक जानकार भाजपा के हालिया कदम से जोड़कर देख रहे हैं। भाजपा ने पिछले दिनों अपने मंत्रियों को लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया है। राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर को घोसी लोकसभा सीट और सलेमपुर लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है। ओम प्रकाश के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं। ओम प्रकाश के अनिल राजभर से रिश्ते तल्ख समझे जाते हैं। दोनों के रिश्तो में दूरिया जग ज़ाहिर है। राजनितिक जानकार यह कहते हुवे भी दिखाई दे रहे है कि ओमप्रकाश राजभर इस बात से खासे नाराज़ है कि उनके पुत्र के दावेदारी वाली सीट का प्रभार उनके विरोधी को देकर उनके पुत्र के दावेदारी को हल्का करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…