फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर) : स्थानीय चीनी मिल के खाद प्लांट में एक मजदूर की मिक्सर मशीन के नीचे आने से मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम अतरिया निवासी शराफत खां पुत्र साबिर अली 34 चीनी मिल के जैविक खाद प्लांट में दिहाड़ी पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह प्लांट में मिक्सर मशीन पर कार्य कर रहा था।
बताया जाता है कि वह मशीन से नीचे गिर गया जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। उधर मृतक के भाई जानआलम ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि गांव की ही एक व्यक्ति मशीन चला रहा था जिसके नीचे दबकर उसके भाई की मौत हुई है। पुलिस को दी गई तहरीर में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के भाई ने बताया कि शराफत काफी कम बोल पाता था तथा उसकी पत्नी भी विकलांग है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…