अनीला आज़मी
नई दिल्ली: इसकी पैच मैनेजमेंट कहे या फिर सच बाते समझ में थोडा परे हो सकती है। राफेल सौदे को लेकर भारत में मचे राजनितिक घमासान के बाद आज आखिर राफेल बनाने वाली कंपनी के सीईओ ने अपना बयान जारी करते हुवे कहा है कि मैं झूठ कभी नही बोलता हु, राफेल 9% सस्ता और साफ़सुथरा सौदा है। उन्होंने कहा है कि 36 विमानों की कीमत बिल्कुल उतनी ही है, जितनी 18 तैयार विमानों की तय की गई थी। 36 दरअसल 18 का दोगुना होता है, सो, जहां तक मेरी बात है, कीमत भी दोगुनी होनी चाहिए थी। लेकिन चूंकि यह सरकार से सरकार के बीच की बातचीत थी, इसलिए कीमतें उन्होंने तय कीं, और मुझे भी कीमत को नौ फीसदी कम करना पड़ा।
बताते चले कि दसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने यह इंटरव्यू समाचार एजेंसी एएनआई के दिया है। एरिक ट्रैपियर ने कहा कि एक आपूर्तिकर्ता के तौर पर वह इस डील को पुख्ता करने की कोशिश कर रहे थे। यह 126 विमानों का सौदा था लेकिन इसमें देरी हो रही थी। भारत की मौजूदा जरूरतों को देखते हुए यहां की सरकार ने 36 राफेल विमानों को तुरंत देने के लिए कहा जिस पर साल 2015 में फिर सौदा तय हुआ और पुरानी डील में दोबारा बदलाव करना पड़ा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…