हरिशंकर सोनी
सुलतानपुर। विवाहिता के जेठ की हत्या के मामले में पिता-पुत्र व भतीजे को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट व किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जिनकी रिमांड स्वीकृत कर अदालतों ने जेल भेजने का आदेश दिया है।
मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव से जुड़ा है। जहां के रहने वाले उमाकांत मिश्र ने बीते गुरुवार की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक घटना के एक दिन पहले उसके व उसकी पत्नी अर्चना के बीच कुछ कहासुनी हो गयी थी। जिसके संबंध में उसकी पत्नी अर्चना ने अपने मायके वालों को फोन पर क्या बताया,उसे मालूम नहीं। आरोप के मुताबिक इसी बात को लेकर गुरुवार को दिन में उसके साले रजनीश मिश्र,गोलू मिश्र,ससुर गिरजेश अपने भाई अजय मिश्रा तथा उनके लड़के आदेश मिश्र निवासीगण जूड़ा पट्टी कूरेभार अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ हाकी,लाठी-डंडो व असलहों से लैस होकर बोलेरो से आये आैर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गये। अभियोगी के घर वालों ने विरोध जताया तो मारापीटा।
आरोप के मुताबिक गिरजेश ने वादी के बड़े भाई श्रीकांत को पकड़ लिया आैर अपने लड़के रजनीश से श्रीकांत को गोली मारने के लिए ललकारा। जिसके पश्चात रजनीश ने श्रीकांत को गोली मार दी। जिससे श्रीकांत की मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गये,जिन्होंने आरोपियों की पिटाई कर दी। इस मामले में अजय मिश्र व उनके लड़के आदेश एवं भतीजा गोलू मिश्र उर्फ समरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। जिनमें आदेश को किशोर न्यायालय एवं शेष दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिन्हें सीजेएम आशारानी सिंह व बोर्ड न्यायाधीश नीलम सरोज ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
वहीं आरोपी के अधिवक्ता अजय मिश्र पक्ष के मुताबिक वे लोग अपनी घर की लड़की की प्रताड़ना के विषय पर बातचीत व विदाई के संबंध में उसकी ससुराल गये थे,जहां पर बात ही बात में विवाद बढ़ गया तो उमाकांत ने अपने ससुर गिरजेश पर गोली चलानी चाही तो गिरजेश ने हाथ बढ़ाकर गोली का रुख दूसरे तरफ करना चाहा,इसी दौरान श्रीकांत को गोली लग गयी आैर उसकी मौत हो गयी और गिरजेश के हाथ में भी चोट आ गयी। जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। फिलहाल पुलिस सच्चाई का पता लगाने में अभी जुटी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…