हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर। कुड़वार थाना के बंधुआकला की रहने वाले संगमलाल,उसकी पत्नी रेनू,भाई रूपेश व उसकी पत्नी सुमन समेत अन्य के खिलाफ अवैध शराब समेत अन्य कारोबार करने का आरोप है। जिनके कब्जे से लाखों की शराब भी बरामद की गयी। इसी मामले में जेल गयी रेनू व सुमन की तरफ से प्रस्तुत जमानत पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया,वहीं शासकीय अधिवक्ता तारकेश्वर सिंह ने जमानत पर विरोध जताया। तत्पश्चात एडीजे प्रथम आरपी सिंह ने दोनों महिलाओं की जमानत को खारिज कर दी।
दूसरा मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से जुड़ा है। जहां की रहने वाली प्रानपती पत्नी बब्बन प्रसाद के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर अपनी बहन का मकान हड़प लेने का आरोप है। इसी मामले में प्रानपती की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी को एडीजे पंचम प्रीती श्रीवास्तव ने खारिज कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…