हरी शंकर सोनी
सुल्तानपुर- सोनम चिश्ती द्वारा मकान के नामांतरण को लेकर चल रहे मुकदमें में अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा सोनम चिश्ती के खिलाफ आदेश करने के निर्णय को खारिज कर दिया है। विदित रहे कि शहर के पल्टू का पुरवा घोसियाना निवासी किन्नर सोनम चिश्ती का दाखिल याचिका में वादिनी का कहना है कि एक मकान की मालिक सुगिया थी, जिसको सुगिया ने मोहल्ले की ही निवासिनी रेहाना को बैनामा कर दिया।
वहीं जैबुन निशां ने ईओ नगर पालिका परिषद को पत्र देते हुए कहा था कि उसका नाम साहिबन गलत दर्ज हो गया है , जिसको काटकर किन्नर सोनम चिश्ती का नाम दर्ज किया जाए , जिसको ईओ नगर पालिका परिषद द्वारा अध्यक्ष बबिता जायसवाल के समक्ष ना प्रस्तुत करके स्वयं खारिज कर दिया। सीजेएम आशारानी सिंह ने साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश को खारिज करते हुए, निर्देश दिया है की उक्त अपील में दर्शित बिंदुओं पर विचार करते हुए मामले का निस्तारण करें। तो वहीं किन्नर सोनम चिश्ती की मानें तो राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता वश उनके नामांतरण प्रक्रिया को बाधित किया गया है, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर के तानाशाही रवैये को आज न्याय से झटका लगा है, जरूरत पड़ने पर माननीय उच्च न्यायालय तक जाने की बात कही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…