गोपाल जी
पटना. आरजेडी चीफ लालू यादव के बेटे तेज प्रताप पत्नी ऐश्वर्या के साथ नाता तोड़ने का फैसला कर लिया है। अब तलाक लेकर ही दम लेंगे। वो मानने के मूड में नहीं है और इसकी लड़ाई लड़ने की बात कह दी है। तेज प्रताप ने यह साफ कर दिया है कि घुट घुटकर जीवन जीने का कोई फायदा नहीं है। कोर्ट में तलाक की अर्जी देने की बात को भी स्वीकार है।
दरअसल शुक्रवार को पटना से तेज प्रताप पिता लालू यादव से मिलने रांची के लिए निकले थे। मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के रात में जाने से रोका। इसके बाद वे रात को बोधगया होटल रॉयल रेसीडेंसी में ठहर गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पिता से मिलने रांची के लिए रवाना हुए। इस क्रम में तेज प्रताप मीडिया कर्मियों के पूछे जाने पर कहा कि तलाक के लिए हमने कोर्ट में तलाक की अर्जी दिया है।
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए पटना के परिवार न्यायालय में अर्जी दायर की है। अर्जी को अदालती प्रक्रिया के लिए रखा गया है। अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। शुक्रवार को परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की अदालत में तलाक की अर्जी दायर हुई है। इसी साल 12 मई को तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी।
तेजप्रताप ने ऐश्वर्या पर प्रताड़ना का लगाया है आरोप :-
लगभग 5 महीने पहले 12 मई को काफी धूमधाम से तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या भी बिहार के जाने माने सियासी घराने से आती हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री हैं।
तेज प्रताप के कदम से राबड़ी और चंद्रिका के परिवार में भूचाल :-
शादी के वक्त यह दावा किया जा रहा था कि ऐश्वर्या राय के लालू परिवार में आने से सब कुछ बदल सा जाएगा। तेज प्रताप यादव का राजनीतिक करियर और भी आसमान छुएगा। लेकिन सारी बातें धरी रह गईं। तेजप्रताप यादव ने अपनी अर्जी में पत्नी ऐश्वर्या पर प्रताड़ना का एक तरफा आरोप लगाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…