आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। चीन की निर्मित डिवाइस का प्रयोग करके एटीएम से चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को धूमनगंज थाना एवं क्राइमब्रांच की पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया।
उक्त जानकारी देते हुए शुक्रवार दोपहर बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि कई वारदातों का खुलासा हुआ है। पकड़े गये गिरोह के सदस्यों में आशीष कुमार मौर्य पुत्र दिनेधर प्रसाद निवासी चकेरी कानपुर मूल निवासी गंगापुरा गांव बैरिया थाना जिला बलिया है। दूसरा संदीप सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी उकाधू थाना खागा जिला फतेहपुर है। तीसरा अनुराग सक्सेना पुत्र मुकेश सक्सेना निवासी बगधौधी बागर बाई नई बस्ती रूईपुरवा मान्धना बिठुर कानपुर नगर और चैथा आकाश गोयनका(मराठी) पुत्र विशन गोयनका निवासी बिरहना रोड थाना फिलखाना जिला कानपुर नगर है।
गिरोह के सदस्यों के कब्जे से 25हजार रूपये नगद, दस एटीएम कार्ड जो विभिन्न बैंको के है, एक रेती, एवं एक प्लास्टिक का उपकरण( चीन निर्मित डिवाइस) और मोबाइल फोन बरामद किया। उक्त लोगों ने धूमनगंज के टीपी नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से चोरी किये है। जिसका पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है। जिसमें जांच के दौरान उक्त लोग प्रकाश में आए है। शहर के कर्नलगंज, झूंसी, सोरांव, जार्जटाउन, धूमनगंज में हुई एटीएम में हुई चोरी का मुकदमा उक्त लोगों के खिलाफ दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…