तारिक खान
प्रयागराज : पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह आज प्रयागराज आएंगे। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। फाइलों को दुरुस्त करने से लेकर दूसरी व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है।
कहा जा रहा है कि डीजीपी आज प्रयागराज आएंगे और शाम करीब पांच बजे वापस लौटेंगे। इस दौरान वह कानून-व्यवस्था, कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मेला क्षेत्र और पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। डीजीपी किसी बात पर नाराज न हों, इसके लिए लगभग सभी पुलिस अधिकारी अपनी-अपनी फाइलों के पन्ने पलटने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को एडीजी जोन एसएन साबत ने मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। कुंभ मेला पुलिस लाइन, बैरक, कंट्रोल रूम और कार्यालय की जांच की। जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों से सवाल-जवाब भी किए। पुलिस के जवानों को साफ-सफाई रखने और सतर्कता के साथ बेहतर काम करने की हिदायत दी।
एडीजी ने मेला क्षेत्र में रात्रिकालीन पैदल गश्त करने पर जोर दिया। उन्हें बताया कि पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। निरीक्षण के दौरान डीआइजी कुंभ केपी सिंह, एसएसपी नितिन तिवारी, एडिशनल एसपी नीरज पांडेय ने एडीजी को तैयारियों के बारे में अवगत कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…