तबजील अहमद
गरीबी दूर करना सरकार की प्राथमिकता : सोनिया राजपूत
मुख्यालय में निकली पदयात्रा में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
कौशाम्बी। मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने गुरूवार को पदयात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का पत्रक वितरित किया। पदयात्रा की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की।
पदयात्रा के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सोनिया राजपूत ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में सभी के लिए जरूरी योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने के सरकार संकल्पित है। दलित, पिछड़ा, युवा, किसान वर्ग के हित को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के युवतियों की शादी कराई जा रही है। आगे कहा गांधी जी के उपदेशों का प्रत्येक व्यक्ति को पालन करना चाहिए। गरीबी दूर करना केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान मीना सिंह भदौरिया, तारादेवी वर्मा, ज्योति केशरवानी, कविता केशरवानी, अनीता केशरवानी, राधा कोरी, राजेश्वरी, सुशीला कोरी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…