रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ घोसी नगर से सटे पूरब दादनपुर अहिरौली स्थित डी एस एस ए महाविद्यालय का माऊरबोझ स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन रविवार को विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही सुखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो सिंगार के नारे लगाए गए। प्राचार्य देवेश सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण के लिए अच्छा है। हर कोई जानता है कि पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जिसके बिना पृथ्वी पर जीवित प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है।
कार्बन डाइऑक्साइड लेने के अलावा पेड़ सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड सहित कई हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं और वातावरण से हानिकारक प्रदूषक को भी फिल्टर करते हैं। जिससे हमें ताज़ा और साफ़-सुथरी हवा सांस लेने के लिए मिलती है। वाहनों और कारखानों द्वारा उत्सर्जित धुएं के कारण वायु प्रदूषण की बढ़ती मात्रा केवल तभी नियंत्रित की जा सकती है जब हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। इस अवसर पर मुकेश, वीरेन्द्र, संतोष कुमार , अरुण कुमार यादव, अनिल कुमार यादव स्वय सेवक व स्वयं सेविका शाक्षी पांडेय, विमला, शौम्या, दीक्षा, प्रियंका, आकाश, राजनाथ, नीतेश आदि लोग उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…