करिश्मा अग्रवाल
बरेली जनपद में आज 19/12/18 को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी डॉ रीना टंडन के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा कोर,बरेली के तत्वाधान में ‘नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में नागरिक सुरक्षा कोर,बरेली के श्री अशोक गौतम ने रेंजर्स को नागरिक सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की और आपदा प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि आकस्मिक दुर्घटना के समय हमें किस प्रकार से अपना बचाव करना चाहिए तथा आने वाली आपदाओं से बचाव के लिए हमें किस प्रकार तैयारी रखनी होगी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से छात्राओं से बातचीत के माध्यम से सामान्य ज्ञान के विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर मोहम्मद ‘मिस्बादुल इस्लाम’ ने आपदा के समय सेवाओं के बारे में भी उपयोगी जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन जिला हेड क्वार्टर कमिश्नर डॉ पुष्प कांत शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ आशा गुप्ता, डॉ अनामिका गुप्ता, डॉ पूनम सिंह आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीँ ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…