उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिवरन जी की वार्षिक जयन्ती इस वर्ष भी आगामी 26 दिसम्बर को सायं 4 बजे से स्थानीय नगर के बरनवाल वैश्य अतिथि भवन (बरनवाल धर्मशाला) में मनाई जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि बलिया के वरिष्ठ समाज सेवक शंकर जी बरनवाल होंगें। स्थानीय बरनवाल सेवा समिति के मंत्री अनुपम बरनवाल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि इस मौके पर स्वजातीय बच्चे सांस्कृतिक प्रोग्राम भी मंच से प्रस्तुत करेंगे। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इस कार्यक्रम में गैर क्षेत्रो से भी सम्मानित बरनवाल बन्धुओ को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने स्थानीय नगर के स्वजातीय बन्धुओ से समारोह में निर्धारित तिथि व समय पर सपरिवार भाग लेने की अपील की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…