उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम अखोप में सिंचाई नहर मार्ग पर ईट भट्ठे के सामने रविवार की शाम करीब 3.30 बजे उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम पतनारी निवासी रामप्यारी शर्मा (65) पुत्र स्व0 सुकर चन्द की अज्ञात बोलेरों की चपेट में आने से उनके सिर में गम्भीर चोटें आ गयी, जिससे वे अचेत हो गये। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी सीयर उपचार के लिए दाखिल कराया लेकिन चिकित्सक ने जांचोपरान्त उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बोलेरों लेकर चालक भाग निकला। यह घटना उस समय घटी जब मृतक सायकिल पर एक बोरी खाद लेकर गांव के लिए पैदल जा रहे थे।
घटना की सूचना पाकर मृतक शर्मा की पत्नी कौशिल्या देवी, पुत्र बनारसी शर्मा सहित अन्य परिजनों को अस्पताल में पहुंच गये। उनकी चीख-चिल्लाहट से पूरा परिसर गमगीन हो गया था। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द उर्फ लोहा सिंह, भाजपा के युवा नेता विनय सिंह, राजेश सिंह, परमेश सिंह सहित कई दर्जन की सख्या में ग्रामवासी पहुंच गये थे। घटना की सूचना पाकर उभांव थाने के कोतवाल राजेश कुमार सिंह सीएचसी सीयर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव को पीएम हेतु बलिया भेज दिया।
एक अन्य बाईक दुर्घटना बिल्थरारोड सिकन्दरपुर राजमार्ग पर ढुक्कू ढाले के पास शाम करीब 4.30 बजे हुयी। जहां रतन राजभर (70) पुत्र स्व. सुकई निवासी ग्राम हल्दीराम पुर एक अज्ञात बाईक की चपेट में उस समय आ गये जब वे अपने खेत के काम से निबृत होकर घर के लिए जा रहे थे। उनका दाहिनी पैर कमर के नीचे से खिसक लिया था उन्हे और चेहरे, घूटने सहित कई जगहों पर शरीर में चोटे आयी थी। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल राजभर को बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…