प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) नगर के समीप भगवतपुर गांव मे शनिवार को पवनपुत्र हनुमान जी के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी| इस दौरान आयोजित सुदंर कांड पाठ मे भागीदारी कर संस्वर पाठ कर बड़ी संख्या मे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया | इस धार्मिक अनुष्ठान में धर्म जागरण प्रमुख अभय जी के विधायक सुशील कुमार सिंह व अन्य शामिल रहे |
पूर्व की भाति इस बार भी प्रमुख व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता गुंजन सिंह के आवास पर स्थित मंदिर में पवन सुत हनुमान जी का रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया | धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सुदंर कांड का पाठ किया गया | सुंदर कांड के सस्वर पाठ मे बड़ी संख्या मे लोगो ने भागीदारी की |समापन पर हवन पूजन मे के उपरांत देर तक प्रसाद ग्रहण करने का क्रम चलता रहा | इस धार्मिक अनुष्ठान मे संघ के प्रांतीय धर्म जागरण प्रमुख अभय जी विधायक सुशील सिंह वाराणसी के पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले ब्लाक प्रमुख सुबाष यादव, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, आशाराम गुप्त पालिका परिषद अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्त, डाक्टर राजेश सिंह, राकेश गुप्त व अन्य शामिल रहे |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…